*TV 20 NEWS || AZAMGARH:इंस्टाग्राम पर गैंग संस्कृति एवं दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवक पर पुलिस की कार्यवाही, अभिभावकों की मौजूदगी में की गई काउंसलिंग*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 24.06.2026*
*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*
*”ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर सक्रिय तथाकथित “माफिया किंग” गैंग चिन्हित*
*इंस्टाग्राम पर गैंग संस्कृति एवं दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवक पर पुलिस की कार्यवाही, अभिभावकों की मौजूदगी में की गई काउंसलिंग*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में संचालित *”ऑपरेशन वज्रपात”* अभियान के क्रम में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति एवं दबंगई के प्रदर्शन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान थाना पवई पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की निगरानी के क्रम में संज्ञान में आया कि कुछ युवक स्वयं को *”माफिया किंग”* गैंग से जोड़कर सोशल मीडिया पर वीडियो एवं रील पोस्ट कर रहे हैं। ऐसी गतिविधियों से आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है तथा युवाओं में आपराधिक प्रवृत्तियों का महिमामंडन होता है।
जांच के दौरान संबंधित सोशल मीडिया अकाउंटों का संचालन करने वाले युवक *सुधीर यादव पुत्र रामपत यादव निवासी खैरूद्दीनपुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़* को चिन्हित किया गया। युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर गैंग संस्कृति एवं दबंगई को प्रदर्शित करने वाली सामग्री प्रसारित की जा रही थी।
थाना पवई पुलिस द्वारा संबंधित युवक को उसके अभिभावकों सहित थाना परिसर बुलाकर काउंसलिंग की गई। इस दौरान उसे कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग तथा इसके दुरुपयोग से उत्पन्न होने वाले कानूनी एवं सामाजिक दुष्परिणामों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई।
उक्त कार्यवाही के दौरान संबंधित युवक के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही भी की गई।
🔹 *जनपद पुलिस की अपील-*
अभिभावक अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें शिक्षा, खेलकूद, कौशल विकास एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में सहभागिता हेतु प्रेरित करें। सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई, भय अथवा दहशत फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
*पुलिस टीम-*
उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती
आरक्षी विकास यादव
रिक्रूट आरक्षी पुष्कर सिंह
➡️ *”ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा गैंग संस्कृति, सोशल मीडिया पर दबंगई के प्रदर्शन एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*






