*TV 20 NEWS || AZAMGARH:”ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर भौकाल एवं दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 24.06.2026*
*थाना बरदह, जनपद आजमगढ़*
*🚨 “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत सोशल मीडिया पर भौकाल एवं दबंगई का प्रदर्शन करने वाले युवक पर पुलिस की कार्रवाई*
*🚨 इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक एवं भय उत्पन्न करने वाली पोस्ट प्रसारित करने पर युवक गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद में संचालित “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के क्रम में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति, दबंगई एवं भौकाल प्रदर्शन की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान थाना बरदह पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की निगरानी के क्रम में संज्ञान में आया कि फजरे आलम पुत्र कमालुद्दीन निवासी ग्राम मैनपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ भौकाल एवं दबंगई प्रदर्शित करने वाली पोस्ट प्रसारित की जा रही हैं। उक्त पोस्टों से आमजन में भय एवं अशांति की भावना उत्पन्न होने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना पाई गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए उ0नि0 उमाशंकर सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा जांच की गई। जांचोपरांत संबंधित युवक को चिन्हित कर दिनांक 24.06.2026 को समय लगभग 15:50 बजे थाना बरदह क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।
उक्त युवक के विरुद्ध शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की गई तथा उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*संबंधित व्यक्ति*
फजरे आलम पुत्र कमालुद्दीन निवासी – ग्राम मैनपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 उमाशंकर सिंह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
2. आ0 त्रिलोकनाथ पाण्डेय, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
*🔹 जनपद पुलिस की अपील:*
सोशल मीडिया पर भौकाल, गैंग संस्कृति, हथियारों का प्रदर्शन अथवा भय एवं दहशत फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करना कानूनन दंडनीय है। अभिभावक अपने बच्चों एवं युवाओं की सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी रखें तथा उन्हें सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करें।
*जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” के अंतर्गत गैंग संस्कृति, सोशल मीडिया पर दबंगई के प्रदर्शन एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।*






