*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर फेक लिंक भेजकर पीड़ित के खाते से की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 98,458.41/- को थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस*

*मीरजापुर पुलिस*
*प्रेस नोट*
दिनांकः24.06.2026
*अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर फेक लिंक भेजकर पीड़ित के खाते से की गयी साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 98,458.41/- को थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा पीड़ित के खाते में कराया गया वापस—*
दिनांक 22.04.2026 को आवेदक अंकुर प्रताप सिंह निवासी बल्लीपरवां थाना चील्ह जनपद मीरजापुर द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 33104260088928 दर्ज करायी गयी । जिसमें आवेदक के व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक लिंक भेजकर पीड़ित के खाते से ₹ 99,000.00/-की साइबर ठगी कर ली गयी । उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारम्भ कर दी गयी ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना चील्ह साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त प्रकरण में जांच के दौरान कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते में धनराशि ₹ 98,458.41/- पीड़ित के खाते में वापस कराया गया । खाते में पैसा वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर पुलिस उच्चाधिकारी व थाना चील्ह साइबर सेल टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया । आवेदक को साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर से होने वाली ठगी के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बतायी गयी ।
*थाना चील्ह साइबर सेल टीम—*
उपनिरीक्षक बैद्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष चील्ह, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक मनोज सिंह, महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय, थाना चील्ह जनपद मीरजापुर ।