*TV 20 NEWS || AZAMGARH:”भगवान श्रीराम किसी दल या व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं, वे पूरे राष्ट्र की आस्था के केंद्र हैं : हरिशचंद्र सिंह”*
प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (उत्तर प्रदेश)
प्रभु श्रीराम किसी व्यक्ति, संगठन अथवा राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं हैं। राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। भगवान श्रीराम सम्पूर्ण मानवता के आराध्य हैं और उनके आदर्श सत्य, मर्यादा, न्याय एवं लोककल्याण का संदेश देते हैं।
हाल ही में दिए गए कुछ गैर-जिम्मेदाराना बयानों से जनभावनाएँ आहत हुई हैं। सार्वजनिक जीवन में रहने वाले प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह ऐसे वक्तव्यों से बचे, जो समाज में भ्रम, वैमनस्य या अनावश्यक विवाद उत्पन्न करें।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (उत्तर प्रदेश) का स्पष्ट मत है कि धर्म और आस्था का सम्मान राजनीति से ऊपर होना चाहिए। भगवान श्रीराम पूरे राष्ट्र की आस्था के केंद्र हैं और उनकी मर्यादा एवं सम्मान बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
हम सभी से आग्रह करते हैं कि सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए ऐसे विषयों पर मर्यादित एवं जिम्मेदार आचरण करें।
— हरिशचंद्र सिंह
प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (उत्तर प्रदेश)






