*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, वादिनी की पुत्री सकुशल बरामद*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना- रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*
*नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, वादिनी की पुत्री सकुशल बरामद।*
दिनांक 07.04.2026 को वादिनी द्वारा थाना रानी की सराय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त इन्दल यादव पुत्र वंशराज यादव निवासी ग्राम चड़ई, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26.06.2026 को समय 18:30 बजे रुदरी मोड़ से वांछित अभियुक्त इन्दल यादव को गिरफ्तार किया गया तथा वादिनी की पुत्री को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग:*
1- मु0अ0सं0 74/2026, धारा 87/137(2), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1-इन्दल यादव पुत्र वंशराज यादव, निवासी ग्राम चड़ई, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:*
उ0नि0 हैदर अली मंसूरी, हे0का0 पुष्पेन्द्र सिंह एवं रि0का0 आरती कुशवाहा।
जनपद आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित विधिक कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।






