*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ अटेवा पौधा रोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए निजीकरण बंद करो*पुरानी पेंशन बहाल करो*
*आजमगढ़ अटेवा पौधा रोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए निजीकरण बंद करो*पुरानी पेंशन बहाल करो*
आज दिनांक 28 जून 2026 को दिन रविवार को पंचायत भवन पर चकगोरया में जामुन का पौधा लगाते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि NPS जहर है तो निजीकरण कैंसर एक हमारे बुढ़ापे को गला घोट तो दूसरा हमारे बच्चों के भविष्य को धीरे-धीरे चबा रहा है हमारी मांग सरकार से ही है,
पुरानी पेंशन बहाल हो गुलाब चौरसिया ने बताया कि सरहद पर तैनात देश के जवान अपने देश के लिए लड़ते-लड़ते अपनी जान की कुर्बानी दे रहे हैं उनके लिए पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए अटेवा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव जी के अध्यक्षता में लगातार लड़ाई जारी है OPS बहाली के लिए जब तक बाहल नहीं होती है तब तक हम सरकार से अपनी मांग बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते रहेंगे अभय चौहान ने बताया कि पेंशन हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है 60 साल सेवा करने के बाद सरकार को हमारी पेंशन बहाल करना चाहिए। विधायक एमपी 5 साल सेवा देने के बाद उनकी पुरानी पेंशन मिल रही है तो कर्मचारियों को क्यों नहीं , सुनील सिंह ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से हम लोग लगातार आवाहन कर रहे हैं पुरानी पेंशन बहाली के लिए जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तब तक हम वृक्षारोपण के माध्यम से अपनी मांग को मांगते रहेंगे मीरा कुमारी ने बताया कि देश के सभी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ रहे हैं यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है आज के पौधारोपण में जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया दिनेश कुमार यादव नवल किशोर सुनील सिंह अभय चौहान मीरा कुमारी उर्मिला बनवासी शिवकुमार अखिलेश कुमार विश्वकर्मा संजय यादव आदि लोग मौजूद रहे राजस्व ग्राम चकगोरया पंचायत भवन विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़






