*TV 20 NEWS || AZAMGARH : समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रो. रामगोपाल यादव का 80वां जन्मदिन मनाया गया*

प्रकाशनार्थ,
समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद-आजमगढ़ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव/ राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रामगोपाल यादव जी का 80 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाए और प्रोफेसर रामगोपाल यादव को दीर्घायु होने की कामना किया।
हवलदार यादव ने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव संविधान के जानकार,संसदीय मामले के मर्मज्ञ, किसनों,मजलूमों,गरीबों, पिछड़ों, अक्लियत व पीड़ितों के मुद्दों पर संसद में बेवाकी से अपनी बातों को रखने का काम करते हैं वह कई संसदीय समितियों के सदस्य भी हैं।
प्रोफेसर साहब का राजनीतिक जीवन संगठनात्मक क्षमता,संसदीय अनुभव व सामाजिक विचारधारा की प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।
हवलदार यादव ने प्रेस के सवालों पर अयोध्या मंदिर में हुई भीषण चोरी पर कहा कि भा.ज.पा. केवल जनता को धर्म के नाम पर गुमराह करने के लिए हिंदू धर्म की बात करती है। इस चोरी से स्पष्ट हो गया कि वे भ्रष्टाचारी हैं उनका धर्म व सनातन से कोई लेना देना नहीं है।
जन्मदिन के अवसर पर डॉ दिनेश यादव, अजीत कुमार राव, कुणाल मौर्य, संतोष कुमार गौतम, दुर्गेश यादव, अनिल भारती, अवनीश यादव, पप्पू कुमार यादव, अनिल यादव ,रणवीर चौहान, प्रदीप यादव, अवनीश यादव, प्रदीप सहाय, गौरव यादव रिंकू, संदीप रजत सेठ, लालजीत यादव, राम बुझारत यादव, सुरेंद्र यादव, विवेक सिंह, हंसराज आदि लोग उपस्थित रहे।