*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर थाना निजामाबाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत किया गया चालान*

*प्रेस नोट*
*दिनांक : 30 जून, 2026*
*ऑपरेशन वज्रपात*
*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*

*• सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर थाना निजामाबाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत किया गया चालान।*

*• इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट कर आमजनमानस की भावनाओं को आहत करने एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले युवक के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत की गई कार्रवाई।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द एवं जनभावनाओं को आहत करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

➡️अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि विशाल कुमार पुत्र जयनाथ, निवासी क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में असंतोष एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना उत्पन्न हो रही थी।

जांच के दौरान निम्नलिखित इंस्टाग्राम आईडी की पुष्टि हुई—

*Instagram ID : vishal_editor_777*
उपयोगकर्ता : विशाल कुमार पुत्र जयनाथ, निवासी क्यामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहा, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष।

उक्त प्रकरण में *थाना निजामाबाद पुलिस* द्वारा संबंधित युवक के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।

➡️जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारी एवं संयम के साथ करें तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट अथवा साझा करने से बचें। ऐसे मामलों में विधिक कार्रवाई की जाएगी।