*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना सिधारी पुलिस की कार्रवाई, अवैध असलहा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट दिनांक 30.06.2026*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*

*🔹 थाना सिधारी पुलिस की कार्रवाई, अवैध असलहा के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 दो देशी तमंचे एवं दो जीवित कारतूस .315 बोर बरामद*

*घटना का विवरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी के नेतृत्व में थाना सिधारी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 30.06.2026 को उ0नि0 जावेद सिद्दीकी मय पुलिस टीम द्वारा खेमउपुर रोड स्थित डेंटल कॉलेज की बाउंड्री के पीछे पुलिया के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को समय 00:30 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 02 देशी तमंचे एवं 02 जीवित कारतूस (.315 बोर) बरामद हुए। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*बरामदगी*
• 02 अदद देशी तमंचा (.315 बोर)
• 02 अदद जीवित कारतूस (.315 बोर)
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. *अखिलेश कुमार पुत्र बुद्धे सिंह, निवासी ग्राम नगलाचिंता, थाना अछल्ला, जनपद औरैया।*
2. *कमल पुत्र कृष्ण मुरारी, निवासी ग्राम भोगांव, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी।*
*पंजीकृत अभियोग*
*मु0अ0सं0 270/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।*
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 जावेद सिद्दीकी
• उ0नि0 पवन कुमार पाण्डेय
• का0 विनोद कुमार
• रि0का0 आकाश कुमार
• का0 विक्रान्त विश्वकर्मा
• रि0का0 सूरज मिश्रा
*आजमगढ़ पुलिस अपराध एवं अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।*