*TV 20 NEWS || AZAMGARH :अस्तित्वहीन मदरसे के नाम पर शासकीय अनुदान गबन प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 01.07.2026*
*थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़*

*अस्तित्वहीन मदरसे के नाम पर शासकीय अनुदान गबन प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*विशेष जांच में दर्ज मुकदमे के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दीदारगंज पुलिस ने अस्तित्वहीन मदरसे के नाम पर शासकीय अनुदान के दुरुपयोग एवं कूटरचित अभिलेख तैयार कर धोखाधड़ी करने के प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
*प्रकरण का विवरण*
दिनांक 19.02.2025 को राज्य विशेष अपराध अनुसंधान दल (SIT), मुख्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निरीक्षक के.बी.पी. सिंह की तहरीर के आधार पर थाना दीदारगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जांच में अस्तित्वहीन मदरसा “गफ्फरुल ओलूम”, ग्राम पाइन्दापुर, फूलपुर, जनपद आजमगढ़ (मदरसा आईडी-191100507) के नाम पर कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा शासकीय धनराशि के गबन का मामला प्रकाश में आया। प्रकरण में मदरसे के प्रबंधक, शिक्षक एवं मान्यता प्रदान करने से संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
*गिरफ्तारी का विवरण*
विवेचना के दौरान वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 01.07.2026 को थाना दीदारगंज पुलिस टीम ने आजादनगर बाजार से वांछित अभियुक्त जितेन्द्र सिंह चौहान को प्रातः 09:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
जितेन्द्र सिंह चौहान पुत्र सतीराम चौहान, निवासी ग्राम शेखवलिया, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 39 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 52/2025, धारा 409/420/467/468/471 भादवि थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 रामबहादुर यादव
• आरक्षी सदानन्द यादव
• महिला कांस्टेबल पल्लवी वर्मा
• थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़