*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, थाना कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 01 देशी तमंचा, 01 जिंदा कारतूस व नगदी बरामद*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 03.07.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*🔹 अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹 थाना कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 01 देशी तमंचा, 01 जिंदा कारतूस व नगदी बरामद*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में *अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान* के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 03.07.2026 को उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति मय हमराह पुलिस टीम द्वारा ककरहटा सर्विस लेन की तरफ से बंशी बाजार उकड़ौरा के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *एक अदद देशी तमंचा .315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस तथा ₹60 नगद* बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को समय 22:05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
*चंद्रप्रकाश मिश्रा पुत्र स्व. रविंद्र मिश्रा निवासी- कुर्मी टोला, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ उम्र- 48 वर्ष*

*बरामदगी*
* 01 अदद देशी तमंचा (.315 बोर)
* 01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
* ₹60 नगद

*पंजीकृत अभियोग*
* *मु0अ0सं0- 350/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
* उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
* का0 सुमित कुमार थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
* का0 भूपेंद्र मिश्रा थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
* का0 अमित कुमार यादव थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़
* का0 अम्बरदीप थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़