*TV 20 NEWS || AZAMGARH :पीआरवी पुलिसकर्मियों पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी सीयूजी मोबाइल व नकदी लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट दिनांक 05.07.2026*
*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*

*🔹 पीआरवी पुलिसकर्मियों पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी सीयूजी मोबाइल व नकदी लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹 लूटा गया सरकारी सीयूजी मोबाइल एवं ₹700 नगद बरामद, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, बंधक बनाने एवं लूट की घटना का सफल अनावरण*

*🔹 पुलिस टीम पर हमला करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, बरामदगी के आधार पर बढ़ाई गई धारा 317(2) बीएनएस*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पवई पुलिस ने पीआरवी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, लूट एवं बंधक बनाने की गंभीर घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सरकारी सीयूजी मोबाइल एवं ₹700 नगद बरामद किया है।

*घटना का विवरण*
दिनांक 04.07.2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे डायल-112 पर प्राप्त इवेंट संख्या 31346 के आधार पर पीआरवी-7470 पर तैनात कांस्टेबल भीमसेन एवं होमगार्ड चालक बलिराम चौहान थाना पवई क्षेत्र के ग्राम चकराम गरीब में पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंचे थे। मौके पर शिकायतकर्ता से पूछताछ के दौरान आरोपित मनोज बिंद, विनय बिंद, संतोष बिंद, वंशराज बिंद सहित अन्य परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पुलिसकर्मियों की नेमप्लेट तोड़ दी गई, सरकारी कार्य में बाधा डाली गई, उन्हें बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई तथा सरकारी सीयूजी मोबाइल एवं कांस्टेबल की जेब से ₹700 नगद लूट लिए गए।
इस संबंध में थाना पवई पर *मु0अ0सं0 167/2026 धारा 309(4), 132, 115(2), 352, 351(3), 324(2), 127(2), 3(5) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी*
दिनांक 05.07.2026 को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर खण्डौरा अंडरपास के पास से निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
1. मनोज बिंद पुत्र वंशराज बिंद
2. विनय बिंद पुत्र वंशराज बिंद
3. संतोष बिंद पुत्र वंशराज बिंद
4. वंशराज बिंद पुत्र स्व. रामजस बिंद
सभी निवासी ग्राम चकराम गरीब, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त मनोज बिंद के कब्जे से लूटा गया सरकारी सीयूजी मोबाइल तथा अन्य अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹700 नगद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण पुलिस मौके पर पहुंची थी। पूछताछ के दौरान उन्होंने एवं अन्य परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, उनकी नेमप्लेट तोड़ी तथा उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद मनोज, विनय, संतोष एवं वंशराज ने मिलकर पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी सीयूजी मोबाइल एवं ₹700 नगद छीन लिया। बाद में मोबाइल मनोज ने अपने पास रख लिया तथा छीनी गई धनराशि आपस में बांट ली।

*पंजीकृत अभियोग / आपराधिक इतिहास*
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें चोरी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियोग शामिल हैं। इनमें थाना पवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 132/2026 (धारा 305(ए) बीएनएस) तथा मु0अ0सं0 134/2026 (धारा 3/25 आर्म्स एक्ट) उल्लेखनीय हैं। पूर्व में इन अभियोगों में ₹50,000 नगद, एक तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया जा चुका है।

*गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा
• उ0नि0 गोपाल जी
• का0 विकास यादव
• का0 राकेश गोंड
• का0 राबिन सिंह
• रि0म0का0 दीपा प्रजापति
• रि0म0का0 नैन्सी गुप्ता