*TV 20 NEWS || AZAMGARH:मंदिर परिसर से टुल्लू पम्प चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गया पम्प बरामद*

*प्रेस नोट दिनांक : 06.07.2026*
*थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*

*● मंदिर परिसर से टुल्लू पम्प चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गया पम्प बरामद*
*● जीयनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों में घटना का सफल अनावरण*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस ने मंदिर परिसर से चोरी हुए टुल्लू पम्प की घटना का सफल अनावरण करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी गया टुल्लू पम्प बरामद किया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 05.07.2026 को थाना जीयनपुर क्षेत्र स्थित एक मंदिर के पुजारी द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि रात्रि में मंदिर परिसर में लगा टुल्लू पम्प अज्ञात रूप से खोलकर चोरी कर लिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आने पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0-0295/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक विनय कुमार सहाय द्वारा की जा रही थी।
*गिरफ्तारी एवं घटना का अनावरण*
दिनांक 05.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनय कुमार सहाय मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुदामा पुत्र रामजीत को उसके घर, ग्राम नदौरा तरकारी से समय लगभग 04:20 बजे सायं गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया एक अदद टुल्लू पम्प बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
• सुदामा पुत्र रामजीत निवासी ग्राम नदौरा तरकारी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 53 वर्ष।
*बरामदगी*
• एक अदद चोरी का टुल्लू पम्प।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-0295/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 विनय कुमार सहाय, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 दलप्रताप सिंह, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
3. का0 शिवम तिवारी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।