*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस कार्यालय में बीट पुलिसकर्मियों के रजिस्टरों व यक्ष ऐप का भौतिक सत्यापन, दिए कड़े निर्देश*

*अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस कार्यालय में बीट पुलिसकर्मियों के रजिस्टरों व यक्ष ऐप का भौतिक सत्यापन, दिए कड़े निर्देश*

​अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों से आए बीट कांस्टेबलों/हेड कांस्टेबलों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई। इस दौरान उन्होंने बीट पुलिसकर्मियों के पास उपलब्ध हिस्ट्रीशीटर (HS) निगरानी रजिस्टर तथा नकबजनी व चोरी के अभियुक्तों के निगरानी रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन व भौतिक सत्यापन किया। इसके साथ ही, तकनीकी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु प्रत्येक बीट पुलिसकर्मी के मोबाइल में यक्ष (YAKSH) ऐप के सक्रिय होने तथा उस पर किए गए सत्यापन के विवरण की लाइव चेकिंग की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को बीट स्तर पर अपराधियों की कड़ाई से निगरानी करने और यक्ष ऐप पर डेटा को अपडेट रखने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश दिए; इस त्वरित व सीधी कार्रवाई से जनपदीय बीट पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय, मुस्तैद व पारदर्शी बनाने का लक्ष्य तय किया गया।