*TV 20 NEWS || AZAMGARH || फेसबुक पर रिश्तेदार के नाम से फेक आईडी बनाकर की गई साइबर ठगी में बड़ी सफलता: थाना निजामाबाद पुलिस ने पीड़ित के 46,011.89 रुपये कराए वापस*

*प्रेस नोट, दिनांक : 08.07.2026*
*थाना : निजामाबाद, जनपद : आजमगढ़*

*फेसबुक पर रिश्तेदार के नाम से फेक आईडी बनाकर की गई साइबर ठगी में बड़ी सफलता: थाना निजामाबाद पुलिस ने पीड़ित के 46,011.89 रुपये कराए वापस*

दिनांक 08.06.2026 को आवेदक मो. जफर खान पुत्र नासिर जमाल निवासी कस्बा निजामाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। आवेदक के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से फोन-पे के माध्यम से फेसबुक पर उसके मामा के लड़के के नाम से बनाई गई फर्जी आईडी के जरिए विश्वास में लेकर 70,000 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई थी।
आवेदक द्वारा *साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930* पर शिकायत दर्ज कराई गई, शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना निजामाबाद साइबर टीम ने *NCRP पोर्टल* के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए 46,011.89 रुपये होल्ड कर दिए गए।
थाना निजामाबाद की साइबर टीम द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दिनांक 08.07.2026 को साइबर फ्रॉड की 46,011.89 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक ने आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
*साइबर टीम में शामिल पुलिसकर्मी—*
उ0नि0 दिलीप आनन्द,उ0नि0 मयंक कृष्ण उपाध्याय,का0 राकेश यादव, का0 संदेश सिंह, म0आ0 रेनू देवी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।