*TV 20 NEWS ||BHADOHI: अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा बीट आरक्षियों/मुख्य आरक्षियों के नकबजनी अपराधियों के सत्यापन रजिस्टरों की जांच कर, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा बीट आरक्षियों/मुख्य आरक्षियों के नकबजनी अपराधियों के सत्यापन रजिस्टरों की जांच कर, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

​अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों से आए बीट आरक्षियों/मुख्य आरक्षियों के पास उपलब्ध नकबजनी से संबंधित अपराधियों के सत्यापन रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन व भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी बीट पुलिसकर्मियों को क्षेत्र के शातिर नकबजनों और चोरी के अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा उनके सत्यापन विवरण को पूरी तरह अपडेट रखने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश दिए; इस त्वरित कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जनपदीय बीट पुलिसिंग को और अधिक सतर्क व मुस्तैद बनाना है।