*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक : 11.07.2026*
*थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़*
*🔹 अवैध गांजा एवं बिक्री के नकदी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।*
*🔹 थाना देवगांव पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, सूचना पर कैथीशंकरपुर अंडरपास के पास दबोचा गया आरोपी।*
*घटना का विवरण-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग, अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में कस्बा लालगंज क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर कैथीशंकरपुर अंडरपास की ओर मौजूद है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दिनांक 10.07.2026 को समय करीब 23:30 बजे अभियुक्त अरविन्द मौर्या पुत्र रामदुलार मौर्या, निवासी कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 46 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 900 ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा बिक्री से प्राप्त ₹300 (₹100 के तीन नोट) बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
अरविन्द मौर्या पुत्र रामदुलार मौर्या, निवासी कलन्दरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 46 वर्ष।
*बरामदगी-*
1. 900 ग्राम अवैध गांजा।
2. ₹300 नकद (₹100 के तीन नोट)।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 260/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 104/2018, धारा 279/337/338 भादवि, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 318/2024, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 413/2024, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 129/2025, धारा 115(2)/352/351(3)/74 बीएनएस, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
5. मु0अ0सं0 260/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, थाना देवगांव।
2. उ0नि0 रविन्द्र नाथ पाण्डेय, चौकी प्रभारी लालगंज।
3. का0 कृष्ण कुमार सिंह, का0 कृष्णानन्द पाण्डेय, रि0का0 तेजस शुक्ला, म0का0 श्वेता सिंह, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।






