*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार तीन वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक : 11.07.2026*
*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*🔹 जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार तीन वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई।*
*🔹 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में घर पर नोटिस चस्पा कर डुगडुगी के माध्यम से उद्घोषणा, आत्मसमर्पण न करने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी।*
*घटना का विवरण-*
थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 334/2026 धारा 3(5), 115(2), 118(1), 109(1), 333, 352, 351(3), 125(ए) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. तलहा उर्फ अबू तलहा, 2. समीर एवं 3. उमैर, पुत्रगण मोहम्मद अहमद उर्फ सोनू, निवासी मोहल्ला कोट, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। इसके बावजूद अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचते रहे तथा माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण भी नहीं किया।
माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ द्वारा पारित आदेश दिनांक 10.07.2026 के अनुपालन में अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। नियमानुसार अभियुक्तों के आवास के मुख्य द्वार पर उद्घोषणा संबंधी नोटिस चस्पा किया गया तथा डुगडुगी बजवाकर सार्वजनिक उद्घोषणा कराई गई। साथ ही नियमानुसार गवाहों के हस्ताक्षर भी अंकित कराए गए।
*मुकदमे का संक्षिप्त विवरण-*
अभियुक्तगण द्वारा एकजुट होकर वादी के घर में घुसकर वादी एवं उसके पुत्र के साथ मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज, जान से मारने की नीयत से पथराव तथा चाकू से हमला किए जाने के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 334/2026 धारा 3(5), 115(2), 118(1), 109(1), 333, 352, 351(3), 125(ए) बीएनएस पंजीकृत है।
*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-*
1. तलहा उर्फ अबू तलहा पुत्र सोनू उर्फ मोहम्मद अहमद, निवासी मोहल्ला कोट, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
1. मु0अ0सं0 334/2026, धारा 3(5)/115(2)/118(1)/109(1)/333/352/351(3)/125(ए) बीएनएस, थाना कोतवाली।
2. मु0अ0सं0 553/2023, धारा 323/34/506 भादवि, थाना कोतवाली।
2. समीर पुत्र सोनू उर्फ मोहम्मद अहमद, निवासी मोहल्ला कोट, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
1. मु0अ0सं0 334/2026, धारा 3(5)/115(2)/118(1)/109(1)/333/352/351(3)/125(ए) बीएनएस, थाना कोतवाली।
2. मु0अ0सं0 238/2026, धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस, थाना कोतवाली।
3. मु0अ0सं0 282/2024, धारा 323/336/34/504/506 भादवि, थाना कोतवाली।
3. उमैर पुत्र सोनू उर्फ मोहम्मद अहमद, निवासी मोहल्ला कोट, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
1. मु0अ0सं0 334/2026, धारा 3(5)/115(2)/118(1)/109(1)/333/352/351(3)/125(ए) बीएनएस, थाना कोतवाली।
*जनपद आजमगढ़ पुलिस का संदेश-*
फरार एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोर कार्रवाई निरंतर जारी है। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध उद्घोषणा, कुर्की सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई भी नियमानुसार की जाएगी।






