*TV 20 NEWS || AZAMGARH :शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म एवं धर्म संपरिवर्तन कराने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा*

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक : 12.07.2026*
*थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़*

*शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म एवं धर्म संपरिवर्तन कराने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा।*

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 11.07.2026 को थाना सरायमीर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाया गया, उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन कराकर निकाह करने एवं परिवार को धमकी देने का आरोप लगाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 183/2026 अंतर्गत धारा 69, 137(2), 351(3) बीएनएस, धारा 3/4 पाक्सो एक्ट एवं धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

*गिरफ्तारी का विवरणः-*
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 12.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुरियावां से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मो. गुड्डू पुत्र असलम निवासी ग्राम कुरियावां, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. मो. गुड्डू पुत्र असलम, निवासी ग्राम कुरियावां, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 183/2026, धारा 69, 137(2), 351(3) बीएनएस, धारा 3/4 पाक्सो एक्ट एवं धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 उदय बहादुर यादव, थाना सरायमीर।
2. का0 इंगलेश यादव, थाना सरायमीर।
3. रि0आ0 विकास दीप रावत, थाना सरायमीर।
4. म0का0 रोशनी तिवारी, थाना सरायमीर।
5. रि0म0का0 संध्या पाण्डेय, थाना सरायमीर।