*TV 20 NEWS || AZAMGARH:चोरी की घटना का सफल अनावरण, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का टुल्लू पम्प, अवैध तमंचा, कारतूस व ऑटो रिक्शा बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक-17.07.2026*
*थाना – बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़*
*चोरी की घटना का सफल अनावरण, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार; चोरी का टुल्लू पम्प, अवैध तमंचा, कारतूस व ऑटो रिक्शा बरामद*
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 10.07.2026 को थाना बिलरियागंज पर प्राप्त लिखित तहरीर में वादी प्रमोद कुमार राय पुत्र स्व0 पुरूषोत्तम राय निवासी ग्राम हारीपुर थाना विलरियागंज जनपद आजमगढ द्वारा अवगत कराया गया कि उनके घर के बाहर हैंडपंप के साथ लगा टुल्लू पम्प किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 191/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण-*
दिनांक 16.07.2026 को निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अलाउद्दीनपट्टी से नसीरपुर मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक *कैश आलम पुत्र एकलाख, निवासी ग्राम खानकाह, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़* के कब्जे से *एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा ऑटो रिक्शा से चोरी किया गया एक टुल्लू पम्प* बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने बरामद टुल्लू पम्प को ग्राम हारीपुर से चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्त द्वारा प्रयुक्त ऑटो रिक्शा संख्या UP 50 DT 1167 के वैध अभिलेख प्रस्तुत न करने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया। अभियुक्त को मु0अ0सं0 192/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एवं मु0अ0सं0 191/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई किया गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 191/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना बिलरियागंज।
02. मु0अ0सं0 192/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बिलरियागंज।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. कैश आलम पुत्र एकलाख, निवासी ग्राम खानकाह, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-*
एक अदद चोरी का टुल्लू पम्प।
एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर।
एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर।
एक अदद ऑटो रिक्शा संख्या UP 50 DT 1167 (सीज)।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
उ0नि0 संतोष कुमार यादव, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
हे0का0 दीपक कुमार, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
हे0का0 गांधी यादव, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।






