*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर ठगी के शिकार आवेदिका के ₹32,999 वापस कराए गए, समय रहते शिकायत से मिली राहत*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक-17.07.2026*
*थाना – सिधारी, जनपद आजमगढ़*

*साइबर ठगी के शिकार आवेदिका के ₹32,999 वापस कराए गए, समय रहते शिकायत से मिली राहत*

*घटना का विवरण-*
एक महिला शिक्षामित्र को अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वयं को निर्वाचन अधिकारी बताते हुए फोन किया गया। आरोपी ने मतगणना ड्यूटी के मानदेय का भुगतान कराने का झांसा देकर विश्वास में लिया और ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर उनके डिजिटल भुगतान माध्यम से ₹32,999 की साइबर ठगी कर ली। शिकायत प्राप्त होने पर थाना सिधारी की साइबर टीम ने साइबर सेल आजमगढ़ के तकनीकी सहयोग से तत्काल आवश्यक कार्रवाई की। त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ₹32,999 की पूरी धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस कराई गई।

*साइबर अपराध का तरीका -*
⏺️ सरकारी अधिकारी/कर्मचारी बनकर फोन करना।
⏺️ मानदेय, वेतन, सब्सिडी, रिफंड या अन्य सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देना।
⏺️ लिंक भेजकर या ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर डिजिटल भुगतान ऐप का दुरुपयोग कराना।
⏺️ जल्दबाजी एवं गोपनीयता का दबाव बनाकर पीड़ित से लेन-देन कराना।

*साइबर सुरक्षा के उपाय-*
⏺️ किसी भी अज्ञात फोन कॉल पर अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
⏺️ ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी, पासवर्ड या स्क्रीन शेयरिंग ऐप का एक्सेस किसी को न दें।
⏺️ सरकारी अधिकारी बनकर धनराशि भेजने या भुगतान कराने का दावा करने वालों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें।
⏺️ किसी भी लिंक पर क्लिक करने या भुगतान करने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करें।
⏺️ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करें। साथ ही निकटतम पुलिस स्टेशन/साइबर हेल्प डेस्क से तुरंत संपर्क करें।

*पुलिस टीम का विवरणः-*
1. म0उ0नि0 स्मिता गुप्ता, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
2. का0 महेश कुमार, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
3. का0 पवन गुप्ता, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
4. का0 सोनू कुमार, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।