*TV 20 NEWS || AZAMGARH:APS रेजिडेंशियल अकादमी के विद्यार्थियों ने NEET-2026 में किया शानदार प्रदर्शन, सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन की प्रबल संभावना*

प्रेस विज्ञप्ति

APS रेजिडेंशियल अकादमी के विद्यार्थियों ने NEET-2026 में किया शानदार प्रदर्शन, सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन की प्रबल संभावना

“निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण एवं श्रेष्ठ मार्गदर्शन प्रदान करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।” — शाह आलम (गुड्डू जमाली), एमएलसी

आजमगढ़।

APS रेजिडेंशियल अकादमी (APSRA) के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि अकादमी के विद्यार्थियों ने NEET-2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर उल्लेखनीय रैंक प्राप्त की है। इन विद्यार्थियों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन की प्रबल संभावना है, जो अकादमी की निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा समर्पित शिक्षण व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

संभावित सरकारी मेडिकल कॉलेज चयनित विद्यार्थी

– मोहम्मद रमीज़, पुत्र स्व. मोहम्मद ताबिश — 649 अंक, AIR 1544
– अदीब हामिद, पुत्र हामिद रियाज़ — 626 अंक, AIR 4091
– मुस्कान, पुत्री मनोज कुमार राम — 482 अंक, AIR 5387 (SC श्रेणी)
– ज़ैनब बानो, पुत्री शाह आलम — 560 अंक, AIR 29784
– नशरा अब्दुल्ला, पुत्री अब्दुल्ला — 558 अंक, AIR 31125
– अदनान खान, पुत्र अतीक खान — 554 अंक, AIR 34128
– इकरा रहमान, पुत्री कफीलुर्रहमान — 550 अंक, AIR 37536
– मुजाहिद खान, पुत्र शहाबुद्दीन खान — 549 अंक, AIR 38049

इस शानदार उपलब्धि पर अकादमी के चेयरमैन श्री शाह आलम (गुड्डू जमाली), एमएलसी ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा अकादमी के समर्पित शिक्षकों एवं स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने कहा, “APS रेजिडेंशियल अकादमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा श्रेष्ठ मार्गदर्शन प्रदान करना है। हमारे विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि ये सभी विद्यार्थी भविष्य में कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे।” उन्होंने जनपद के NEET-2026 में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने उन विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया जो इस वर्ष सफलता प्राप्त नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है; यदि वे अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ लगन के साथ पुनः तैयारी करेंगे तो निश्चित रूप से अगले वर्ष सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की सेवा करने का अवसर प्राप्त करेंगे।

अकादमी के प्रबंधक/सचिव सीए मोहम्मद नोमान ने विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

वहीं, अकादमी के निदेशक डॉ. गयास असद खान ने चयनित विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे APS रेजिडेंशियल अकादमी परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ स्थापित करेंगे।

अंत में, अकादमी परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को पुनः शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने उत्कृष्ट कार्यों से संस्थान, जनपद और राष्ट्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।