*TV 20 NEWS || AZAMGARH :बच्चों के विवाद में हुई मारपीट के मामले में मेंहनगर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति दिनांक 23.07.2026*
*थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़*
*बच्चों के विवाद में हुई मारपीट के मामले में मेंहनगर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*
*गर्भवती महिला से मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना / इतिहास*
दिनांक 17.07.2026 को वादिनी मुकदमा नेहा पत्नी दिक्षित निवासी ग्राम खुटवा चक खुटवा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर अभियुक्त आकाश पुत्र अमरजीत निवासी ग्राम खुटवा चक खुटवा के विरुद्ध बच्चों के विवाद को लेकर गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0- 260/2026 धारा 115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण*
आज दिनांक 23.07.2026 को उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा अभियुक्त आकाश पुत्र अमरजीत निवासी ग्राम खुटवा चक खुटवा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ को अक्षैबर पुलिया, थाना मेंहनगर क्षेत्र से प्रातः 09:35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
आकाश पुत्र अमरजीत निवासी ग्राम खुटवा चक खुटवा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 260/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/105 बीएनएस, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 260/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/105 बीएनएस, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला , कांस्टेबल अजय राय थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।






