*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 23.07.2026*
*थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, जनपद आजमगढ़*
*• बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत मुबारकपुर में संयुक्त टीम की सघन चेकिंग*
*• 08 बाल श्रमिक मिले, सेवायोजकों को नोटिस व परिजनों को चेतावनी देकर किया गया जागरूक*
आज दिनांक 23.07.2026 को निदेशक, मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं बंधुआ मजदूरी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी एएचटी के पर्यवेक्षण में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना मुबारकपुर क्षेत्र के कस्बा एवं बाजार स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मिठाई की दुकानों एवं रेस्टोरेंटों पर कुल 08 बाल श्रमिक कार्य करते पाए गए। मौके पर उनके परिजनों को बुलाकर सेवायोजकों एवं अभिभावकों को भविष्य में बच्चों से बाल श्रम न कराने की चेतावनी दी गई। संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी की गई।
संयुक्त टीम ने दुकानदारों एवं आमजन को बाल श्रम न कराने के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों, मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट, ढाबों, बेकरी, ऑटोमोबाइल दुकानों एवं गैराज आदि पर जागरूकता पोस्टर चस्पा किए। साथ ही 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076 एवं 181 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।
अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मचारी
– प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्र, थाना एएचटी, आजमगढ़
– नजरे आलम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
– रोहित प्रताप, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
– मुख्य आरक्षी रामजनम यादव, थाना एएचटी
– महिला आरक्षी पूनम द्विवेदी, थाना एएचटी






