*TV 20 NEWS || AZAMGARH:खाद्य सुरक्षा विभाग जनपद आजमगढ़ द्वारा लिये गये 12 खाद्य पदार्थो के नमूने एवं सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से किया गया आम जनमानस को जागरूक*
दिनांकः 24.07.2026
-ः प्रेस विज्ञप्ति:-
खाद्य सुरक्षा विभाग जनपद आजमगढ़ द्वारा लिये गये 12 खाद्य पदार्थो के नमूने एवं सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से किया गया आम जनमानस को जागरूक
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी, आज़मगढ़ के आदेश के क्रम में आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद में आम जनमानस को मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित सचल दल द्वारा निजामाबाद से 01 पनीर और 01 रिफाइन्ड सोयाबीन आयल, सरसेना खालसा से 01 पनीर और 01 सोयाबीन रिफाइन्ड आयल, गम्भीरपुर से 01 रिफाइन्ड सोयाबीन आयल और 01 कलाकन्द बर्फी, महाराजगंज से 01 गुलाबजामुन, लाटघाट से 01 बर्फी, जहानागंज से 01 मूंगफली का दाना, परानापुर से 01 दूध का नमूना, छितौनी से 01 अरहर दाल तथा बूढनपुर से 01 सरसो का तेल का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया कि वह अपने प्रतिष्ठान में साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए खाद्य विभाग द्वारा निर्गत खाद्य पंजीकरण अपने प्रतिष्ठानो पर के दृश्य स्थानों पर प्रदर्शित करें। आम जागरूकता करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सचल दल के माध्यम से जनपद के विभिन्न स्थानों पर खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं फूड सेफ्टी कनेक्ट एप्प प्रतिष्ठानों पर चस्पा किये गये।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त छापेमार कार्यवाही जनपद में पर्व व त्योहारों के दृष्टिगत अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं आम जनमानस से अपील की गयी कि वे खुले एवं अस्वच्छकर परिस्थित में भण्डरित खाद्य पदार्थो का सेवन कदापि न करें। उक्त छापेमार दलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण संजय कुमार तिवारी, रजनीश कुमार, सुचित प्रसाद, शीत कुमार सिंह, लालमनी यादव, गोविन्द यादव, बिरेन्द्र यादव, राजीव कुमार सिंह तथा बेबी सोनम सम्मिलित रहें।
(सुशील कुमार मिश्र)
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II
अभिहित अधिकारी,
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,
आजमगढ़






