*TV 20 NEWS || AZAMGARH: 10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति दिनाकं 28.07.2026*
*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*

*10 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं महिला/बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पवई पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

*घटना का विवरण :*
दिनांक 28.07.2026 को वादिनी मुकदमा थाना पवई, जनपद आजमगढ़ की लिखित तहरीर के अनुसार दिनांक 28.07.2026 की रात्रि में बिजली न होने के कारण उसकी नाबालिग पुत्री घर के बाहर सो रही थी तथा वह स्वयं घर के अंदर थी। इसी दौरान अभियुक्त अखिलेश बिन्द पुत्र सल्टू बिन्द द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री का मुंह कपड़े से बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसके शोर मचाने पर वादिनी बाहर निकली तो अभियुक्त मौके से भाग गया। उक्त घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 187/2026 धारा 65(2) बीएनएस एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण :*
मुकदमा पंजीकृत होने के उपरांत अभियुक्त अखिलेश बिन्द को पीआरवी कर्मियों द्वारा ग्राम खेमीपुर से पूछताछ हेतु थाना पवई लाया गया था। अभियोग पंजीकृत होने के बाद थाना प्रभारी पवई विशाल चक्रवर्ती द्वारा दिनांक 28.07.2026 को समय लगभग 13:50 बजे थाना परिसर से विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*
अखिलेश बिन्द पुत्र सल्टू बिन्द, निवासी ग्राम खेमीपुर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 37 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग :*
मु0अ0सं0 187/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

*आपराधिक इतिहास :*
1. मु0अ0सं0 187/2026, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
थाना प्रभारी श्री विशाल चक्रवर्ती मय हमराह, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।