*TV 20 NEWS || AZAMGARH: दुकानदार से गाली-गलौज, धमकी एवं रंगदारी मांगने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 28.07.2026*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*दुकानदार से गाली-गलौज, धमकी एवं रंगदारी मांगने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*खुद को पत्रकार बताकर दुकानदार को धमकाने और वसूली का दबाव बनाने वाले वांछित अभियुक्त को फूलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस ने दुकानदार से गाली-गलौज, धमकी एवं रंगदारी मांगने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
*घटना का विवरण :*
दिनांक 26.07.2026 को वादी प्रमोद मोदनवाल पुत्र राधेश्याम मोदनवाल निवासी चकनूरी, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना फूलपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 25.07.2026 को वह अपनी अण्डे की दुकान पर मौजूद था। रात्रि लगभग 10:00 बजे अभियुक्त संतोष पुत्र रामआसरे निवासी ऊदपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ दुकान पर आया। अण्डा लेने के बाद जब उससे पैसे मांगे गए तो उसने स्वयं को पत्रकार बताते हुए गाली-गलौज की तथा धमकी दी कि यदि बिना पैसे अण्डा नहीं दिया गया और प्रत्येक माह रुपये नहीं दिए गए तो दुकान नहीं चलने देगा एवं जान से मार देगा। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 237/2026 धारा 308(5)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण :*
दिनांक 28.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में महिला उपनिरीक्षक रानी साहू मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त संतोष पुत्र रामआसरे को ऊदपुर-दुल्हाघर मार्ग स्थित पेट्रोल पम्प के पास से समय 23:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*
संतोष पुत्र रामआसरे, निवासी ऊदपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 45 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग :*
मु0अ0सं0 237/2026, धारा 308(5)/352 बीएनएस, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास :*
1. मु0अ0सं0 125/2023, धारा 353/504/506 भादवि, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 237/2019, धारा 186/189/384/504/506 भादवि, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 237/2026, धारा 308(5)/352 बीएनएस, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 149/2014, धारा 323/504/506/452 भादवि, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
म0उ0नि0 रानी साहू, का0 आदेश यादव, का0 शुभम सिंह थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।






