*प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 28.07.2026*
*थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़*
*दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कन्धरापुर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
*घटना का विवरण :*
दिनांक 27.07.2026 को वादिनी मुकदमा थाना अहिरौला, जनपद आजमगढ़ तथा वर्तमान निवासी ग्राम गयासपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ ने थाना कन्धरापुर पर लिखित तहरीर दी। तहरीर के अनुसार वह बचपन से अपने मामा के घर में रह रही है। दिनांक 26.07.2026 को प्रातः लगभग 4:00 बजे शौच के लिए गन्ने के खेत की ओर गई थी, जहां अभियुक्त लवकुश कुमार पुत्र रामदरश ने उसका मुंह दबाकर उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां अभियुक्त की पत्नी मनीषा देवी ने भी सहयोग करते हुए पीड़िता के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने का प्रयास किया तथा बाद में कमरे से बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद अभियुक्त द्वारा पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0 188/2026 धारा 65(1), 61(2), 127(2), 351(3) बीएनएस तथा 3/4(II), 16/17 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण :*
दिनांक 28.07.2026 को निरीक्षक अपराध संजय कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा अभियुक्त लवकुश पुत्र रामदरश निवासी ग्राम गयासपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष को समय 10:18 बजे ग्राम गयासपुर स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी :*
जामा तलाशी के दौरान एक अदद सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन बरामद।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*
लवकुश पुत्र रामदरश, निवासी ग्राम गयासपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग :* मु0अ0सं0 188/2026 धारा 65(1), 61(2), 127(2), 351(3) बीएनएस एवं 3/4(II), 16/17 पॉक्सो एक्ट, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास:* मु0अ0सं0 188/2026, धारा 65(1), 61(2), 127(2), 351(3) बीएनएस एवं 3/4(II), 16/17 पॉक्सो एक्ट, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
नि0अ0 श्री संजय कुमार मिश्रा, का0 विजय कुमार, का0 अयूब खान थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।






