*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा अवसर, 04 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन*

*आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा अवसर, 04 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन*

आजमगढ़ 28 जुलाई 2026/

प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़, दीपक कुमार यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद् उत्तर प्रदेश अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रवेश सत्र-2026 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है।

जनपद में संचालित समस्त राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों द्वारा आनलाईन आवेदन दिनांक : 11 जुलाई 2026 से परिषद् पोर्टल (www.scvtup.in) पर आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है।

इच्छुक अभ्यर्थी जनपद में संचालित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष प्रवेश आवेदन पत्र की अन्तिम तिथि दिनांक-04 अगस्त 2026 तक अपना आनलाईन आवेदन कर सकेंगे।