*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव का बड़ा हमला, BJP सरकार पर भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के गंभीर आरोप*
*प्रेस विज्ञप्ति ( 02/08/26)
अपने दो दिवसीय आजमगढ़ दौरे पर आए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने 01अगस्त की शाम आई एम ए आजमगढ़ द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर उनको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो आई एम ए परिवार के हर सुख दुख के साथी रहेंगे!
आज पीडीए भवन पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि “BJP सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है, एक भी वादा पूरा नहीं किया”
उन्होंने वर्तमान BJP सरकार पर भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाए।
“भ्रष्टाचार सरकार की नियत के कारण होता है। इस सरकार में बैठे हर व्यक्ति – चाहे मंत्री हो, अधिकारी हो या उनके प्रतिनिधि, सबकी नियत केवल लूटने की है। इसी कारण भ्रष्टाचार सामने आ रहा है।”
सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अगर 2027 में सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए समाजवादी पार्टी ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नियत साफ नहीं है, इसलिए प्रदेश में हर जगह लूट और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
*गोरखपुर की घटना पर:*
गोरखपुर में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी भी अन्याय-अत्याचार के विरोध में थी, है और रहेगी। उन्होंने कहा कि “हम सदन से लेकर सड़क तक पीड़ितों के साथ खड़े हैं।” उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि घटना के बाद न तो सांसद और न ही कोई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने गया।
*पुलिस और कानून व्यवस्था पर:*
पुलिस रिफॉर्म के सवाल पर उन्होंने कहा कि “1947 से अब तक पुलिस रिफॉर्म का मुद्दा है, लेकिन असल में सरकार की नियत खराब है। पुलिस वही करेगी जो सरकार आदेश देगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नौजवानों के आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग किया।
*युवा आंदोलन और मंदिर चंदा चोरी पर:*
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि नौजवानों के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन नौजवानों की एकता और समर्पण के कारण सरकार उसे दबा नहीं पाई। उन्होंने 6 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा “मंदिर चंदा चोरी” का खुलासा किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि “2 महीने बीत गए, लेकिन सरकार ने एक भी दोषी पर कार्रवाई नहीं की, न कोई पोस्टर लगाया। ये केवल पिक एंड चूज की नीति है। अपना हो तो बचा लो, विरोधी हो तो फंसा दो।”
उन्होंने अंत में कहा कि BJP की सरकार ने जनता से किए एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं। प्रदेश की जनता इस बार वोट के जरिए इसका जवाब देगी।
इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
अशोक यादव
(प्रवक्ता समाजवादी पार्टी)






