*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जमीन विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 04 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*

*जमीन विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में 04 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार*
*जीयनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुकदमा दर्ज होने के बाद चारों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

थाना जीयनपुर पुलिस ने जमीन विवाद में मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 03.08.2026 को वादी श्री रामहंस साहनी पुत्र चन्द्रदीप साहनी निवासी ग्राम कोड़रा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि प्रतिवादीगण उनके हिस्से की 06 बिस्वा भूमि अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर अभियुक्तों द्वारा उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0332/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/119(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 03.08.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के निर्देशन में उपनिरीक्षक जाफर खां मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चारों नामजद अभियुक्तों को थाना गेट के बाहर से समय करीब 05:50 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
*पंजीकृत अभियोग-*
• मु0अ0सं0 0332/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/119(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. मैनेजर साहनी पुत्र स्व० चन्द्रदीप साहनी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम कोड़रा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
2. मुनीब साहनी पुत्र स्व० चन्द्रदीप साहनी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम कोड़रा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
3. रोहित साहनी पुत्र मैनेजर साहनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कोड़रा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
4. राजकुमारी पत्नी मैनेजर साहनी, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम कोड़रा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-*
• मु0अ0सं0 0332/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/119(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 जाफर खां, का0 दीपक सिंह, का0 मेराज अली एवं महिला आरक्षी अर्चना कुशवाहा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।