*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर फ्रॉड के दो मामलों में पीड़ितों को कुल ₹30,999.93 की धनराशि कराई गई वापस*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़*

*➡️ साइबर फ्रॉड के दो मामलों में पीड़ितों को कुल ₹30,999.93 की धनराशि कराई गई वापस*
*➡️ आजमगढ़ पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी की होल्ड धनराशि दोनों पीड़ितों के खातों में कराई गई वापस*

साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार दो पीड़ितों को कुल ₹30,999.93 की धनराशि वापस कराई गई।
*प्रथम प्रकरण* में दिनांक 12.08.2025 को आवेदिका नेहा यादव पुत्री राजेश यादव, निवासी जगदीशपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत संख्या 33108250093656 दर्ज कराई गई कि उनके मित्र का मोबाइल फोन हैक कर साइबर अपराधियों ने IMO कॉल के माध्यम से स्वयं को मित्र बताकर PhonePe से उनके Indian Bank खाते से ₹25,000/- की साइबर ठगी कर ली। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत NCRP पोर्टल के माध्यम से संबंधित धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया तथा न्यायालय के आदेश के उपरांत दिनांक 07.08.2026 को पीड़िता के खाते में पूरी ₹25,000/- की धनराशि वापस करा दी गई।
*द्वितीय प्रकरण* में दिनांक 06.07.2026 को आवेदिका गुड्डी देवी पत्नी भानू प्रताप यादव, निवासी मस्जिदिया, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ द्वारा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत संख्या 33107260159617 दर्ज कराई गई कि किस्त जमा कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने PhonePe के माध्यम से उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से ₹5,999.93 की साइबर ठगी कर ली। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित धनराशि को होल्ड कराया गया तथा आवश्यक समन्वय एवं विधिक कार्रवाई के उपरांत दिनांक 06.08.2026 को ₹5,999.93 की धनराशि आवेदिका के खाते में वापस कराई गई।
दोनों मामलों में धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा साइबर टीम की कार्यवाही की सराहना की।
*कुल वापस कराई गई धनराशि*
₹30,999.93 (तीस हजार नौ सौ निन्यानवे रुपये तिरानवे पैसे)
*साइबर टीम*
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना निजामाबाद की साइबर टीम के उ0नि0 दिलीप आनन्द, उ0नि0 मयंक उपाध्याय, का0 राकेश यादव, का0 संदेश सिंह एवं म0आ0 रेनू देवी द्वारा दोनों शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक विधिक प्रक्रिया, सतत पैरवी एवं संबंधित संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर कुल ₹30,999.93 की साइबर फ्रॉड की धनराशि दोनों पीड़ितों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। उनके उत्कृष्ट कार्य से पीड़ितों को समयबद्ध राहत मिली तथा दोनों ने आजमगढ़ पुलिस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।