*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को ₹2,000 की धनराशि कराई गई वापस, आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी की राशि MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में लौटाई गई*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को ₹2,000 की धनराशि कराई गई वापस*
*आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी की राशि MRM पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के खाते में लौटाई गई*

आवेदक प्रद्युम्न सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह, निवासी ग्राम बिन्द्रा बाजार, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ के यूनियन बैंक खाते से फर्जी कॉल के माध्यम से UPI/PhonePe द्वारा ₹39,500/- की साइबर ठगी कर ली गई थी। घटना की जानकारी होने पर आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत संख्या 33102260028174 दर्ज कराई गई।
थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में थाना गम्भीरपुर की साइबर टीम द्वारा शिकायत की जांच एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान फ्रॉड की गई धनराशि में से ₹2,000/- को साइबर अपराधी के खाते में फ्रीज कराया गया। तत्पश्चात नियमानुसार MRM पोर्टल के माध्यम से उक्त ₹2,000/- की धनराशि दिनांक 07.08.2026 को आवेदक के बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
*धनराशि वापस*
• ₹2,000/- (दो हजार रुपये मात्र)
*साइबर टीम*
1. थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी
2. उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी
3. रि0म0का0 आकांक्षा सिंह