*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना कन्धरापुर में समाधान दिवस के दौरान की गयी जनसुनवाई*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक- 08.08.2026, जनपद आजमगढ़*
*➡️ जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा थाना कन्धरापुर में समाधान दिवस के दौरान की गयी जनसुनवाई*
*➡️ फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश*
आज दिनांक 08.08.2026 को जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा थाना कन्धरापुर में आयोजित *समाधान दिवस* के दौरान जनसुनवाई की गयी। इस दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अधिकारियों द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों में आपसी समन्वय स्थापित कर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करने तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न होने देने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर थाना कन्धरापुर के अधिकारी/कर्मचारी एवं संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।






