*TV 20 NEWS || AZAMGARH : 11अगस्त को राज्यपाल के आजमगढ़ महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह व जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तैयारियों के दृष्टिगत डीएम ने बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश*
11अगस्त को राज्यपाल के आजमगढ़ महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह व जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तैयारियों के दृष्टिगत डीएम ने बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश
आजमगढ़ 08 अगस्त 2026/
11अगस्त को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह में मा. राज्यपाल महोदया आनंदीबेन पटेल के आगमन व जनपद भ्रमण की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कैंप कार्यालय में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को राज्यपाल द्वारा महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया जाएगा तथा इस अवसर पर विश्वविद्यालय व कॉलेजों के मेधावी छात्र छात्राओं को डिग्री व प्रशस्ति पर देकर सम्मानित किया जाएगा। सुहेलदेव विश्वविद्यालय में ही राज्यपाल द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए किट का वितरण एवं स्वास्थ्य विभाग से बच्चियों का टीकाकरण कार्यक्रम किया जाएगा।
राज्यपाल द्वारा जनपद आजमगढ़ आगमन पर चंद्रमा ऋषि आश्रम व दत्तात्रेय आश्रम में भ्रमण कार्यक्रम संभावित है। जिसके तैयारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय में सीडीओ राकेश कुमार पटेल की उपस्थिति में बैठक कर मुख्य राजस्व अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय संजीव ओझा को नगरीय क्षेत्र में एवं डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्यपाल के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के निर्धारित रूट की सड़कों की मरम्मत, गड्ढामुक्त हेतु एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया।
बैठक में सीएमओ डॉ एन आर वर्मा, एसीएमओ उमा शरण पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।






