*TV 20 NEWS || AZAMGARH : व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
*प्रेस नोट*
*दिनांक–18.08.2026 | जनपद आजमगढ़*
*🔹 व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक सम्पन्न।*
*🔹 व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
आज दिनांक 18.08.2026 को पुलिस लाइन, आजमगढ़ स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के पर्यवेक्षण तथा *क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी* की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में व्यापारियों, पेट्रोल पम्प संचालकों, बैंक मित्रों एवं माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा बड़ादेव से चौक चौराहे के मध्य जाम, हरवंशपुर क्षेत्र में नाली भराव तथा नरौली क्षेत्र में नालियों की नियमित सफाई से संबंधित समस्याएं उठाई गईं। उक्त समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, उन्हें क्रियाशील रखने एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक थाना ए.एच.टी., प्रभारी निरीक्षक यातायात, नगर पालिका एवं विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी तथा व्यापारीगण उपस्थित रहे।






