*TV 20 NEWS || AZAMGARH :साइबर ठगी के शिकार 03 पीड़ितों को आजमगढ़ पुलिस ने दिलाई राहत, कुल ₹27,892 धनराशि वापस कराई*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*जनपद आजमगढ़*
*🔹 साइबर ठगी के शिकार 03 पीड़ितों को आजमगढ़ पुलिस ने दिलाई राहत, कुल ₹27,892 धनराशि वापस कराई*
*🔹 कोतवाली पुलिस ने ₹10,392, बरदह पुलिस ने ₹2,500 व ₹15,000 की साइबर ठगी की धनराशि कराई वापस*
*🔹 समय से शिकायत करने का मिला लाभ, साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से पीड़ितों के खातों में वापस पहुंची धनराशि*
*संक्षिप्त विवरण-*
साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आजमगढ़ पुलिस द्वारा साइबर ठगी के 03 मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल ₹27,892 की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।
*थाना कोतवाली* क्षेत्र के चंद्रभान गुप्ता के खाते से रिश्तेदार बनकर फोन कर ₹30,000 की साइबर ठगी की गई थी। 1930 पर शिकायत के बाद साइबर टीम ने पूरी धनराशि होल्ड कराकर ₹10,392 वापस कराया।
*थाना बरदह* क्षेत्र के सार्थक यादव के खाते से हुई ₹2,500 की साइबर ठगी की पूरी धनराशि तथा पवन यादव के साथ ऑनलाइन गेम खेलते समय हुई ₹25,000 की ठगी में होल्ड कराई गई ₹15,000 धनराशि न्यायालय के आदेश के क्रम में वापस कराई गई।
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमें:*
थाना कोतवाली—उ0नि0 सागर कुमार रंगू, का0 नीरज पटेल, का0 राजन कुमार गौड़।
थाना बरदह—थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, उ0नि0 मनीष सिंह, म0आ0 आरती सिंह।
अपील: साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।






