*TV 20 NEWS || AZAMGARH :किशोरी से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गोपालपुर तिराहे से 22 वर्षीय अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 किशोरी से दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 गोपालपुर तिराहे से 22 वर्षीय अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
दिनांक 19.08.2026 को वादी मुकदमा की तहरीर पर थाना मेंहनगर में मु0अ0सं0 291/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट बनाम राहुल कुमार पुत्र दुर्गविजय राम, निवासी बसारिकपुर, थाना मेंहनगर, आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त पर वादी मुकदमा की 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
दिनांक 22.08.2026 को थानाध्यक्ष अभिराज सरोज मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त राहुल कुमार को गोपालपुर तिराहे से समय 10:50 बजे गिरफ्तार किया गया। मुकदमे में धारा 115(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस टीम: थानाध्यक्ष अभिराज सरोज, का0 विवेक सिंह, का0 अब्दुल अहद एवं म0का0 कविता।






