*TV 20 NEWS || AZAMGARH : जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना तहबरपुर में समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्याएं*

*प्रेस-विज्ञप्ति*

*दिनांक 22.08.2026 | जनपद आजमगढ़*

*🔹 जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना तहबरपुर में समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्याएं*

*🔹 शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी व एसएसपी आजमगढ़ ने किया थाना तहबरपुर का आकस्मिक निरीक्षण*

आज दिनांक **22.08.2026** को जिलाधिकारी आजमगढ़ **श्री रविन्द्र कुमार** एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ **डा0 अनिल कुमार** द्वारा थाना तहबरपुर में आयोजित **समाधान दिवस** के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। अधिकारियों ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए **गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण** के निर्देश दिए।

राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों में आपसी समन्वय स्थापित कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किए जाने के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी आजमगढ़ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा **थाना तहबरपुर का आकस्मिक निरीक्षण** कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।