*TV 20 NEWS || AZAMGARH :अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के थानों पर नियुक्त उप निरीक्षकों को डिजिटल एप्लीकेशन्स का प्रशिक्षण*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक–25.08.2026 | जनपद–आजमगढ़*
*🔹 अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के थानों पर नियुक्त उप निरीक्षकों को डिजिटल एप्लीकेशन्स का प्रशिक्षण*
*🔹 पुलिस कार्यालय की कम्प्यूटर लैब में प्रतिदिन दो-दो उप निरीक्षकों को दिया जा रहा तकनीकी प्रशिक्षण*
*🔹 विवेचना एवं दैनिक पुलिस कार्यों में तकनीकी दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम*
आज दिनांक 25.08.2026 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के थानों पर नियुक्त उप निरीक्षकों को पुलिस कार्यों में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न डिजिटल एप्लीकेशन्स के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
➡️प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस कार्यालय आजमगढ़ स्थित कम्प्यूटर लैब में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान AI Gemini, Google Lens, UPCOP, Yaksh, iGOT Karmayogi, Paper Scanner App, Google Maps एवं Google Meet सहित विभिन्न डिजिटल एप्लीकेशन्स के उपयोग एवं उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।
➡️प्रशिक्षण कार्यक्रम को चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक थाने से प्रतिदिन 02-02 उप निरीक्षक अलग-अलग दिवसों में पुलिस कार्यालय स्थित कम्प्यूटर लैब में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस दौरान सभी संबंधित उप निरीक्षकों को उक्त डिजिटल संसाधनों के प्रयोग एवं पुलिस कार्यों में उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान की जाएगी।
➡️प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल एप्लीकेशन्स के माध्यम से विवेचना, दस्तावेजों के डिजिटलीकरण एवं स्कैनिंग, लोकेशन/मैपिंग, ऑनलाइन मीटिंग, प्रशिक्षण, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तथा दैनिक पुलिस कार्यों को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है।
➡️अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उप निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण में प्राप्त तकनीकी ज्ञान का प्रयोग अपने दैनिक पुलिस कार्यों में करते हुए विवेचना की गुणवत्ता, कार्य की गति, पारदर्शिता एवं पुलिसिंग की प्रभावशीलता को और बेहतर बनाएं।
➡️यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस कर्मियों की डिजिटल दक्षता बढ़ाने तथा तकनीक आधारित स्मार्ट एवं आधुनिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।






