*TV 20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में 03 सितम्बर को वृहद रोजगार मेला, 25-30 निजी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग*
आजमगढ़ में 03 सितम्बर को वृहद रोजगार मेला, 25-30 निजी कंपनियां करेंगी प्रतिभाग
आजमगढ़, 25 अगस्त 2026//
सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आजमगढ़ के तत्वावधान में 03 सितम्बर 2026 को श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालटारी, सगड़ी, जनपद आजमगढ़ में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां, जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक अथवा परास्नातक है तथा जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 25 से 30 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा ₹10,000 से ₹25,000 प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जा सकता है।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर विज्ञापित रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं तथा अपने पंजीकृत यूजर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।






