*TV 20 NEWS || AZAMGARH :अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर महिला से टप्पेबाजी करने वाले 03 शातिर गिरफ्तार; ठगी की नकदी, पायल व पर्स बरामद*
*प्रेस-नोट*
*थाना- कोतवाली, जनपद आजमगढ़*
*अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर महिला से टप्पेबाजी करने वाले 03 शातिर गिरफ्तार; ठगी की नकदी, पायल व पर्स बरामद*
*पूर्व की घटना/इतिहासः-*
वादिनी थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 19.08.2026 को थाना कोतवाली पर सूचना दी गई कि वह सोगरा सोनोग्राफी, बिलरिया की चुंगी में सोनोग्राफी कराने के बाद शाम करीब 04:45 बजे चाय पीने के लिए बिलरिया की चुंगी तिराहा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चौराहे से पहले दो अज्ञात व्यक्ति मिले और बातचीत करते हुए उससे पूछताछ करने लगे। बातचीत के दौरान दोनों व्यक्तियों ने पूजा-पाठ एवं पुत्र प्राप्ति आदि की बातों में उलझाकर वादिनी को विश्वास में लिया तथा बहला-फुसलाकर उसके दोनों कानों की बालियां (झाला), गले का लॉकेट तथा पर्स में रखे ₹5,000/- निकलवा लिये और मौके से चले गये। उक्त घटना के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर दिनांक 19.08.2026 को मु0अ0सं0 430/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*घटना का अनावरण एवं गिरफ्तारीः-*
घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार प्रयास किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं सर्विलांस की सहायता से अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 28.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 03 नफर अभियुक्तों को रोडवेज बंधा के पास से समय 16:33 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना से संबंधित ₹3,000/- नगद, एक जोड़ा पायल सफेद धातु एवं एक अदद पर्स बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1. असलम खाँ पुत्र मंजूर खाँ, निवासी हुसैन टेकरी, जावरा रोजाना रोड, जावरा, जिला रतलाम, मध्यप्रदेश, उम्र करीब 50 वर्ष।
2. अरशद वारसी पुत्र असलम हुसैन उर्फ असलम खाँ, निवासी हुसैन टेकरी, जावरा रोजाना रोड, जावरा, जिला रतलाम, मध्यप्रदेश, उम्र करीब 27 वर्ष।
3. इरफान अली पुत्र अकरम अली, निवासी हुसैन टेकरी, जावरा रोजाना रोड, जावरा, जिला रतलाम, मध्यप्रदेश, उम्र करीब 39 वर्ष।
*पूछताछ का विवरणः-*
पूछताछ में अभियुक्त असलम खाँ द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.08.2026 को उन लोगों द्वारा बिलरिया की चुंगी, जनपद आजमगढ़ में एक महिला को विश्वास में लेकर पुत्र प्राप्ति हेतु झांसा देकर ठगी की गयी थी। अभियुक्त के कथन के अनुसार महिला के कान का सोने का झाला एवं गले का मंगलसूत्र चांदनी बाजार, दुल्हीपुर, जनपद चन्दौली स्थित हर्ष ज्वैलर्स की दुकान पर ₹58,000/- में बेचा गया था, जिसे उसके सामने गला दिया गया था। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि महिला के पर्स में रखे रुपये निकाल लिये गये तथा पर्स में रखी चांदी की पायल को पर्स सहित झाड़ियों में छिपा दिया गया था। *जनपद चन्दौली पुलिस से समन्वय स्थापित कर चोरी का सामान खरीदने वाले सोनार सुरेश सेठ पुत्र राधेश्याम सेठ निवासी- ग्राम मडया नई बस्ती पडाव, थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र- 50 वर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।*
*बरामदगी का विवरणः-*
1. ₹3,000/- नगद।
2. एक जोड़ा पायल सफेद धातु।
3. एक अदद पर्स।
*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0 430/2026, धारा 318(4) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
01. उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़ ।
02. उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़ ।
03. उ0नि0 मिथिलेश प्रजापति, थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़ ।
04. उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा, थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़ ।
05. का0 अभिषेक कुमार सरोज, थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़ ।
06. का0 गिरजा शंकर, थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़ ।
07. का0 राहुल पाण्डेय, थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़ ।
08. का0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़ ।
09. का0 अवधेश सिंह, थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़ ।
10. का0 हिमांशु मिश्रा, थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़ ।
11. का0 जितेन्द्र यादव थाना कोतवाली,जनपद आजमगढ़ ।
12. का0 बसंत सर्विलांस सेल, जनपद आजमगढ़।






