TV20 NEWS ||AZAMGARH :आज़मगढ़ ,नगर के मोहल्ला बाज़ बहादुर स्थित स्वर्गीय अब्दुल रशीद बक्से वाले के मकान पर जल्से का आयोजन

आज़मगढ़ ,नगर के मोहल्ला बाज़ बहादुर स्थित स्वर्गीय अब्दुल रशीद बक्से वाले के मकान पर जल्से का आयोजन किया गया ,इस अवसर पर जल्से को संबोधित करते हुए मौलाना शाकिर ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी को परवरदिगार ए आलम ने हमें जश्न मनाने को कहा है अल्लाह ने फरमाया है कि तुम खुशी मनाओ जब जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार आए तो घर-घर में चर्चाएं करो और खुशियां मनाओ बारह रबी उल अव्वल को हमारे प्यारे नबी दुनिया में आए यह अल्लाह की सबसे बड़ी नियमत है इसी लिए पूरी दुनिया में नबी करीम सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम की आमद का जश्न मनाया जाता है,उन्होंने कहा कि जैसे रबी उल अव्वल का चांद दिखाई देता है यह अम्नो़ सलामती का पैगाम आता है यह चांद पूरी दुनिया में इंसानियत का जश्न देते हुए आता है नबी सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम जब दुनिया में आए तो दुनिया में रोशनी ही रोशनी दिखाई देती रही यह नबी की बरकत है, जल्से का संचालन हाफिज अब्दुल समद ने किया, जल्से को हजरत मौलाना सेराज अहमद मिस्बाही लंगर पुरी ने भी संबोधित किया, इस अवसर पर अशरफ अली राईन, एहसान कुरैशी, अजीम अशरफ, सलीम रजा, मोहम्मद आदिल ने नातिया कलाम पेश किया,