*TV 20 NEWS || AZAMGARH :बाल श्रम के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस एवं श्रम विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 05 बाल श्रमिक चिन्हित*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक–29.08.2026*

*बाल श्रम के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस एवं श्रम विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 05 बाल श्रमिक चिन्हित*

निदेशक, मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के पर्यवेक्षण में दिनांक 29.08.2026 को थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना मुबारकपुर क्षेत्र के कस्बा एवं बाजारों में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा बंधुआ मजदूरी से मुक्ति हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मिठाई की दुकानों एवं रेस्टोरेंट में कुल 05 बाल श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए। मौके पर उनके परिजनों को बुलाकर सेवायोजकों एवं परिजनों को बाल श्रम न कराने की कड़ी हिदायत दी गई। संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी की गई।

संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारों एवं आमजन को बाल श्रम न कराने के संबंध में जागरूक किया गया तथा मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट/ढाबा, बेकरी, ऑटोमोबाइल दुकानों एवं गैराज आदि स्थानों पर बाल श्रम निषेध से संबंधित पोस्टर चस्पा किए गए। साथ ही आपातकालीन सहायता एवं बाल संरक्षण से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076 एवं 181 के संबंध में भी आमजन को जागरूक किया गया।

*संयुक्त टीम में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारी-*
उ0नि0 श्री उमेश कुमार, थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, आजमगढ़।
श्री नजरे आलम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आजमगढ़।
श्री रोहित प्रताप, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आजमगढ़।
हे0का0 रामजनम यादव, थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, आजमगढ़।