*TV 20 NEWS || AZAMGARH :साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹7,000 की धनराशि कराई गई वापस, साइबर हेल्पडेस्क की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत*

*प्रेस-नोट*
*थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक–30.08.2026*

*🔹 साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹7,000 की धनराशि कराई गई वापस*
*🔹 साइबर हेल्पडेस्क की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत*

➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना देवगांव साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹7,000 की धनराशि वापस कराई गई।

➡️थाना देवगांव क्षेत्र निवासी व्यक्ति के साथ UPI के माध्यम से ₹26,417 का साइबर फ्रॉड हुआ था। पीड़ित द्वारा तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। NCRP पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹7,000 की धनराशि होल्ड कराई गई, जिसे आवश्यक प्रक्रिया के बाद पीड़ित के खाते में वापस कराया गया।

*साइबर टीम–*
उ0नि0 पंकज कुमार सिंह, का0 विपिन यादव एवं रि0का0 प्रवीण कुशवाहा, थाना देवगांव।