*TV 20 NEWS || AZAMGARH :घर से भटकी 12 वर्षीय बालिका को मुबारकपुर पुलिस ने 03 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया*

प्रेस-नोट
थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़
दिनांक–29.08.2026

🔹 घर से भटकी 12 वर्षीय बालिका को मुबारकपुर पुलिस ने 03 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया
🔹 त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की त्वरित बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 29.08.2026 को थाना मुबारकपुर क्षेत्र से एक 12 वर्षीय बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालिका की तलाश शुरू की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई–
पुलिस टीम द्वारा आसपास के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की गई तथा स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं राहगीरों से जानकारी प्राप्त करते हुए बालिका की तलाश की गई।

सकुशल बरामदगी एवं सुपुर्दगी–
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप बालिका को सठियाव चौराहे के पास सकुशल बरामद कर थाना लाया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बरामद करने वाली पुलिस टीम–
चौकी प्रभारी सठियाव नीरज कुमार शुक्ला मय हमराह पुलिस टीम, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।