*TV 20 NEWS || AZAMGARH : साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹22,999 की धनराशि फूलपुर पुलिस ने कराई वापस*

*प्रेस-नोट*
*थाना–फूलपुर, जनपद–आजमगढ़*
*दिनांक–02.09.2026*

*🔹 साइबर फ्रॉड में ठगी गई ₹22,999 की धनराशि फूलपुर पुलिस ने कराई वापस*

*🔹 डिलीवरी का पैसा दिलाने के नाम पर महिला से ₹42,979 की हुई थी ठगी, साइबर हेल्पडेस्क की त्वरित कार्रवाई से ₹22,999 वापस*

*आजमगढ़।* थाना फूलपुर क्षेत्र की निवासी कंचन यादव पत्नी आंशिक यादव के साथ दिनांक 23.04.2026 को अज्ञात साइबर ठग द्वारा डिलीवरी का पैसा दिलाने के नाम पर उनके Fino Payments Bank खाते से ₹42,979 की साइबर ठगी की गई थी। पीड़िता द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसका शिकायत संख्या 33104260089446 है।

➡️शिकायत प्राप्त होने पर थाना फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई धनराशि में से ₹22,999 को संबंधित बैंक से नोटिस भेजकर होल्ड कराया गया। इसके बाद माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए होल्ड धनराशि ₹22,999 पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।

*साइबर पुलिस टीम:*
उ0नि0 दयानन्द, म0आ0 पूजा पाण्डेय।