*TV 20 NEWS || AZAMGARH :विधायक मुबारकपुर अखिलेश यादव जी द्वारा आयोजित “विकास कार्य लोकार्पण कार्यक्रम” में मुबारकपुर विधानसभा में कराए गए कार्यों का लोकार्पण आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव जी द्वारा किया गया*

प्रेस विज्ञप्ति
02 सितंबर 2026
(समाजवादी पार्टी आजमगढ़)
विधायक मुबारकपुर अखिलेश यादव जी द्वारा आयोजित “विकास कार्य लोकार्पण कार्यक्रम” में मुबारकपुर विधानसभा में कराए गए कार्यों का लोकार्पण आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव जी द्वारा किया गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव जी ने निम्नलिखित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

1-सठियाव चीनी मिल के संचालन में आ रही दिक्कतों के कारण किसानों को हो रही समस्या
चीनी का मूल्य तो बढ़ गया लेकिन गन्ना सस्ता ही रह गया बीच की प्रॉफिट किसके पास जा रही है

योगी सरकार द्वारा पीडीए समाज का उत्पीड़न, उनके आरक्षण की लूट की जा रही है

छात्रों के पेपर लीक कराए जा रहे हैं, प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है

तहसीलों थानों में बिना पैसों के कोई काम नहीं हो रहा है

सरकार की गलत नीतियों के कारण 24 लाख शिक्षक बेरोज़गारी की कगार पर हैं

ग्राम प्रधानों से कार्ययोजना स्वीकृत कराने के नाम पर 10% कमीशन की मांग की जा रही है

भगवान राम के खजाने को लूटने वाले सनातनी कैसे हो सकते हैं?

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मा० बलराम यादव, पूर्व मंत्री व विधायक मा० दुर्गा प्रसाद यादव, पूजा सरोज, संग्राम यादव, नफीस अहमद, बेचई सरोज, एच एन पटेल, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, नन्द किशोर यादव, कमला प्रसाद यादव,राम दुलार राजभर समेत सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही

अशोक यादव
प्रवक्ता समाजवादी पार्टी