*TV 20 NEWS || AZAMGARH : शराब के नशे में स्कूली बच्चों को ले जा रहा स्कूल बस चालक पकड़ा गया, बस सीज व ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त*

*प्रेस नोट, दिनांक 03.09.2026*
*जनपद–आजमगढ़*

*• शराब के नशे में स्कूली बच्चों को ले जा रहा स्कूल बस चालक पकड़ा गया, बस सीज व ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त*

आज दिनांक *03.09.2026* को करतालपुर तिराहा के पास *स्कूल बस वाहन संख्या UP50ET4703* का चालक शराब के नशे में स्कूली छात्र-छात्राओं को लेकर जाता हुआ पाया गया। सूचना प्राप्त होने पर *निरीक्षक यातायात मय यातायात पुलिस बल* तत्काल मौके पर पहुंचे तथा छात्र-छात्राओं को सम्बन्धित विद्यालय के दूसरे वाहन से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।

मौके पर *एआरटीओ आजमगढ़* को बुलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई। बस चालक का *ड्रंक एण्ड ड्राइव में चालान* करते हुए उसका *ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त* कराया गया तथा स्कूल बस को सीज कर *थाना कन्धरापुर परिसर* में निरुद्ध किया गया।

सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट *शिक्षा विभाग* को प्रेषित की गई है।