*TV 20 NEWS || AZAMGARH :शिक्षक दिवस पर गौरव और सम्मान के पल, जाफरपुर विद्यालय में डॉ. राधाकृष्णन की जयंती और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्व. यशवन्त सिंह की 21वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में हुआ भव्य सम्मान समारोह*
शिक्षक दिवस 05सितम्बर 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर विकास खण्ड पल्हनी आजमगढ़ में मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार वर्मा खन्ड शिक्षा अधिकारी पल्हनी आजमगढ़ की गरिमामय उपस्थिति में समारोह पूर्वक भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति महामहिम स्वर्गीय डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म दिवस एवं विद्यालय के भूतपूर्व प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय यशवन्त सिंह की21 वीं पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दिनेश कुमार वर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री जयराम श्री दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर स्काउट एवं श्रीमती कुसुम पाठक सुनीता राय संगीता राय रमजाफात्मा पूनम राय गीता राय उमा राय डॉ ऋतु पान्डेय अभिषेक दुबे संगीता यादव नीतू गुप्ता सहित सभी स्काउट गाइड और छात्र छात्राओं ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को उनके जन्म दिवस पर और स्वर्गीय यशवन्त सिंह राष्ट्रपति पुरस्कार प्रधानाध्यापक को उनके पुण्यतिथि पर उन्हें उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।।। इस अवसर पर श्री जयराम प्रधानाध्यापक ने सभी छात्र छात्राओं एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्बोधित करते हुए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी और यशवन्त सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से वर्णन किया तथा श्री दिनेश सिंह लीडर ट्रेनर स्काउट ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक शिक्षिकाओं तथा सभी छात्र छात्राओं एवं सभी स्काउट गाइड को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया।शिक्षक दिवस पर गौरव और सम्मान के पल शिक्षा उप निदेशक प्राचार्य डाइट श्री चन्दन भारती जी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ श्री राजीव पाठक जी तथा श्री दिनेश कुमार वर्मा खन्ड शिक्षा अधिकारी पल्हनी आजमगढ़ एवं अन्य सभी प्रवक्ता गण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट जाफरपुर से आजमगढ़ द्वारा मुझे सम्मानित किया गया आप सभी को हार्दिक साधुवाद एवं धन्यवाद एवं आभार






